जरूरी नहीं कि हाल दिल के सब सुना देते
जरूरी नहीं कि हाल दिल के सब सुना देते जब मिले थे तब जरा-सा तो मुस्कुरा देते तेरे-मेरे अफसाने भले सच हों या ना हों अपनी जबां से तुम अफवाह ही बता देते
जरूरी नहीं कि हाल दिल के सब सुना देते जब मिले थे तब जरा-सा तो मुस्कुरा देते तेरे-मेरे अफसाने भले सच हों या ना हों अपनी जबां से तुम अफवाह ही बता देते
तुमसे मिलकर कुछ बता जाऊँगा थोड़ी देर रुका हूँ ,चला जाऊँगा मुझे रोशनी में तलाशा न करना मैं दीये खुद ही सारे बुझा जाऊँगा
चौखट पर कल तुम्हारे जब गया तो ये जाना लौट कर आता है फिर गुजरा हुआ जमाना पत्थर की मौन आँखों को आँसू पड़ा बहाना लौट कर आता है फिर गुजरा हुआ जमाना!
हम वफा अपनी भला किसको सुनाने जाएँगे बहुत करेंगे तो फिर से तुम्हें आजमाने जाएँगे तुमसे कोई उलझन हो, ऐसी कोई बात नहीं है
उनसे और नहीं कुछ चाहना है यही अंतिम याचना है! साँझ में दिशाओं के धुंधले छोर पर रवि ने कुछ लिखा गगन के कोर पर
एक दर्द आराम देता रहा एक घाव मधु बरसाता रहा वह मिला था पल भर को कभी मैं उम्र भर मुस्कुराता रहा!
मैं प्रेम तो कर लूँ तुमसे किंतु तुम्हें यह प्रेम न बंधन हो जाए! यह चंद्रमा हारा लगता है अंबर भी कारा लगता है
तुम्हारा होकर भी तुमको बताना नहीं है पास आना नहीं है, दूर जाना नहीं है तुम मेरी कोई ऐसी एक उलझन-सी हो जिसमें उलझ कर मुझे सुलझाना नहीं है
अधरों में जो छिपा वो गीत तो पहचानते होगे नयनों में जो घुली वो प्रीत तो तुम जानते होगे इतना सोचा है,कितना सोचेंगे हम तुम मिलोगे तो तुमसे पूछेंगे हम!
कुछ दर्द के हैं,कुछ आराम के हैं मेरे आँसू तेरे नाम के हैं! क्षार से अंगार हम सींच लेंगे डोर पतले हैं परंतु खींच लेंगे
रुपहले बादल की कल्पना करता हूँ सुनहरी किरणों की भावना करता हूँ भीगती कलियों को सोचा करता हूँ चमकती सीप की कामना करता हूँ