Love

तुम्हारा होकर भी तुमको बताना नहीं है

25 Jan 2026 | 12 views

तुम्हारा होकर भी तुमको बताना नहीं है
पास आना नहीं है, दूर जाना नहीं है
तुम मेरी कोई ऐसी एक उलझन-सी हो
जिसमें उलझ कर मुझे सुलझाना नहीं है
कुछ ऐसा अनछुआ-सा अक्स आँखों में है
जो याद आना नहीं है, भूल पाना नहीं है
मुझे इस जहाज को डुबोना नहीं है नदी में
और मुझे इसको किनारे भी लगाना नहीं है
चलो,कुछ बातें पुराने दौर की हम कर लें
अलग बात है वो इतना भी पुराना नहीं है
मुझे तुम सभी फुरसतों से प्यारे हो ज्यादा
भले ही अब फुरसतों का जमाना नहीं है!

Comments

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!